सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट में कसियाडीह की टीम बनी विजेता

हजारीबाग में सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल कसियाडीह ने जीता। देखें विजेता, उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट की पूरी जानकारी।

हजारीबाग. सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को सदर प्रखंड के हत्यारी मैदान में कसियाडीह बनाम चलचलैया के बीच हुआ. इसमें कसियाडीह की टीम ने दो गोल से जीत हासिल कर विजेता का खिताब जीता. विजेता टीम को शील्ड के साथ नकद 20 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की राशि दी गयी. मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया चौधरी प्रसाद साहू ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची थीं. इसमें कसियाडीह ने मुर्मु इलेवन को हराया. दूसरे सेमीफाइनल में चलचलैया ने रोहनिया फुटबॉल टीम को हराया.

आयोजकों में विमल लिंडा, कर्ण तिर्की, साहिल लिंडा, शशि लकड़ा, सोनू तिर्की, रवि कच्छप, रंजीत कुजूर, रोहित मिंज, कुलदीप किस्पोट्टा, मुकेश लिंडा, राजू कच्छप एवं संतोष कुजूर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >