बरकट्ठा. सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल तुर्कबाद में करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. मौके पर बच्चियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने भाई की दीर्घायु की कामना की. निदेशक सुरेश कुमार साव ने कहा कि करमा पूजा झारखंड में मनाया जाने वाला राजकीय पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है. करमा के दिन बहनें उपवास रखकर अपने भाई की लंबी उम्र, उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.
सहायक शिक्षक एस लाल चौधरी एवं शिक्षिकाओं ने करमा गीत गाकर बच्चों को उत्साहित किया. इस अवसर पर कक्षा छह एवं अष्टम की छात्राओं ने संस्कृत, पारंपरिक झारखंडी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार, अमित राय, मुकेश कुमार, पवन कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, बसंत मोदी, अर्जुन कुमार, संजय कुमार, गौरव कुमारी, अंशु देवी, रिंकू राणा, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, स्नेहा रानी, संजना कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
