हजारीबाग. करम पूर्व संध्या पर 20 सितंबर को करम मिलन समारोह का आयोजन आदिवासी केंद्रीय सरना समिति, हजारीबाग ने जिला स्तर पर किया है. कार्यक्रम सरहुल मैदान स्थित धुमकुड़िया मैदान में होगा.
इसकी जानकारी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज के कुछ राजनीतिक नेतृत्वकर्ता विक्की कुमार धान एवं विजय सिंह भोक्ता के नेतृत्व में एक नया आदिवासी संगठन सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले 16 सितंबर को कॉलेज मैदान में करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया है.
यह सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक हितों के लिए भीड़ प्रदर्शन है. इसलिए आदिवासी केंद्रीय सरना समिति इस तरह के आयोजन का विरोध करती है. इससे आदिवासी समाज में मतभेदों को बढ़ावा मिलेगा.
