मटवारी गांधी मैदान में श्री रामकथा को लेकर कलशयात्रा

आठ मार्च को भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी.

हजारीबाग. गोरांग सेवा फाउंडेशन की ओर से शहर के मटवारी गांधी मैदान में सात दिवसीय श्री रामकथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गयी. कलश यात्रा मटवारी गांधी मैदान पूजा स्थल से शुरू हुई. इसमें शामिल महिलाएं व कुंवारी कन्याएं कलश लेकर झील पहुंची, जहां कलश में जल भरा. यहां से कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. तीन मार्च से नौ मार्च तक श्री रामकथा का आयोजन होगा. गोरांग सेवा फाउंडेशन संघ के निदेशक श्याम ब्रज बिलास ने बताया कि सात और आठ मार्च को भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के दिलीप कुमार, शैलेश कुमार सिंह, संचित कुमार, श्रवण कुमार समेत कई लोग सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >