पंच कुंडीय श्री लक्षचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा

गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई.

बरकट्ठा. गंगपाचो गांव में नौ दिवसीय पंच कुंडीय श्री लक्षचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 751 महिला एवं कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई. इसमें शामिल सभी लोगों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. उत्तर वाहिनी नदी से कलश में जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पर आकर स्थापित किया. नौ दिवसीय यज्ञ 18 से 26 फरवरी तक चलेगा. अयोध्या धाम से पधारे यज्ञाचार्य पंडित अमित शास्त्री एवं भागलपुर अयोध्या से पहुंची कथावाचिका संगीता सुमन द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जायेगा. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, शिक्षाविद सह कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद शामिल हुए. महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष हेमराज प्रसाद, सचिव मुन्ना प्रसाद, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महासचिव मुरलीधर महतो, पूर्व मुखिया रामचंद्र जी राम, सुरेंद्र पासवान, समन ठाकुर, मनोहर चौधरी, राजकुमार नायक, छोटेलाल मेहता, उत्तीम महतो, जयश्री प्रसाद, इंद्रदेव यादव समेत अन्य लोग सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >