बसें जब्त होने के बाद ट्रेन से रांची रवाना हुए JSSC-JPSC अभ्यर्थी

हजारीबाग में जेएसएससी-जेपीएससी अभ्यर्थियों की बसें प्रशासन ने जब्त कीं, जिसके बाद छात्र ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुए.

हजारीबागः जेएसएससी और जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने के लिए बुधवार को हजारीबाग के अभ्यर्थियों ने ट्रेन से रवाना होने का निर्णय लिया. छात्रों का आरोप है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाई गई पांच बसों को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8.30 बजे से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान में जुटने लगे थे. यहां से उन्हें बसों के माध्यम से रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचना था, जहां अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही गांधी मैदान में खड़ी बसों को जब्त कर लिया गया. इसके बाद छात्र पीटीसी मॉल के समीप एकत्रित हुए और वहां से ट्रेन तथा अन्य उपलब्ध साधनों से रांची जाने का निर्णय लिया.

छात्र नेता उदय मेहता ने आरोप लगाया कि छात्र शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने रास्ते में वाहनों से छात्रों को उतार दिया और आगे जाने से रोकने का प्रयास किया. इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया. अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की मांग को लेकर है. उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >