झुमरीतिलैया में शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला पॉजिटिव

झुमरीतिलैया में शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला पॉजिटिव

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया के मोरियांवा निवासी जिस व्यक्ति को पुलिस ने गत रात छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया था, उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बताया जाता है कि किराना दुकान संचालित करनेवाले एक व्यक्ति की अवैध शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे रात भर थाना में रखा गया था.

गुरुवार को उसे जेल भेजे जाने से पहले कोरोना की जांच करायी गयी. ट्रूनेट से हुई जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अवैध शराब के खिलाफ छापामारी में तिलैया थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित कुछ जवान शामिल थे, जबकि आरोपी को थाने में भी रखा गया था. ऐसे में कई पुलिसकर्मियों के कोरेंटिन होने की संभावना बन गयी है.

इससे पहले भी जयनगर के चुटीयारो में अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी के पॉजिटिव निकलने पर डीएसपी, दो थाना प्रभारी सहित कुल 42 पुलिसकर्मी कोरेंटिन हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >