फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

बाबूगांव मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

हजारीबाग.

बाबूगांव मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सचिन कुमार (18 वर्ष) पिता प्रकाश वर्मा बेंगाबाद थाना क्षेत्र केंदुआगढ़ा गांव के रहनेवाला था. परिजन रात में ही हजारीबाग पहुंच गए. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. पुलिस मृत छात्र का मोबाइल कब्जे में कर कमरे को निगरानी में ले लिया है. बताया जाता है सचिन कुमार इंटर की पढ़ाई हजारीबाग में रहकर पूरी की. वह किराए के मकान में रहकर आगे की तैयारी कर रहा था. वह अप्रैल महीने में ही घर से हजारीबाग आया था. इसके बाद वह घर नहीं गया था. कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने कहा कि बाबूगांव स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसी मकान में रहनेवाले छात्रों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. खिड़की से देखने पर जानकारी हुई की सचिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >