हजारीबाग के चुरचू में पीएम श्री विद्यालय का शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कह दी ये बात

झारखंड राज्य शिक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग के चुरचू पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का दौरा किया. टीम ने शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और छात्रों से सीधा संवाद किया.


Hazaribagh News: झारखंड राज्य शिक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को हजारीबाग जिले के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चुरचू का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का आकलन किया. डिप्टी सेक्रेटरी जागो चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया.

बच्चों से किया सीधा संवाद, पढ़ाई का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान टीम ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की. छात्रों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए और उनकी पढ़ाई की प्रगति का आकलन किया गया. बच्चों की सक्रिय भागीदारी और जवाबों से टीम संतुष्ट नजर आई. इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई, ताकि वे पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित हो सकें.

21 प्रकार की पंजियों और योजनाओं की हुई जांच

शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय में संधारित 21 प्रकार की पंजियों की जांच की और उनके रखरखाव का मूल्यांकन किया. इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया गया. अधिकारियों ने अभिलेखों की समीक्षा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया.

साफ-सफाई से हर्बल गार्डन तक का निरीक्षण

टीम ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, खेल मैदान, हर्बल गार्डन और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. विद्यालय परिसर की स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं को देखकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ स्वच्छ और व्यवस्थित परिसर बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

जिला स्तर के अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण दल में जिला परियोजना कार्यालय के गौरव कुमार, जिला खेल पदाधिकारी आनंद कुल्लू, जूनियर इंजीनियर कोलेश्वर महतो, बीईईओ राकेश कुमार और सीआरपी संतोष गौतम शामिल थे. सभी अधिकारियों ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का अलग-अलग पहलुओं से मूल्यांकन किया और आवश्यक सुझाव भी दिए.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में अपराधियों की खैर नहीं! एसपी अमन कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

विद्यालय परिवार ने साझा की उपलब्धियां

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद महथा ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को दी. मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष अरुण सिंह भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस तरह के निरीक्षण से शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दौरा प्रस्तावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >