सिलवार में दुकान से 50 हजार के सामान की चोरी

सिलवार एसबीआई बैंक के सामने राज स्वीट एंड स्नेकस कॉर्नर की दुकान से 27 मई की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

हजारीबाग.

सिलवार एसबीआई बैंक के सामने राज स्वीट एंड स्नेकस कॉर्नर की दुकान से 27 मई की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दुकान के मालिक सोनू प्रजापति पिता राजू प्रजापति ने बताया कि रात में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कॉफी मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, हैलोजन बल्ब, मिठाई, चॉकलेट लगभग 50000 का सामान चोरों ने चोरी कर ली. पहले चोरों ने दुकान के बगल में बैठकर गांजा पीया. फिर दुकान में लगे ताले को तोड़ दिया. सामान लेकर दुकान के पीछे से भाग गये. भागने के क्रम में चोर का मफलर वहीं गिर गया. इसकी सूचना पूर्व मुखिया महेंद्र राम और मुफस्सिल थाना को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >