बरकट्ठा: दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा के समीप पंचायत की ओर से जल-नल हैंडवाश सुविधा का उद्घाटन किया गया. स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी ने फीता काटकर सुविधा का उद्घाटन किया. पंद्रहवीं वित्त आयोग मद से 1 लाख 91 हजार 500 रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया है.
मौके पर मुखिया प्रमिला देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में जल-नल हैंडवाश सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी.
उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक सुविधा का नियमित और सही तरीके से उपयोग करने की अपील की. कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंसस सह पूर्व प्रमुख प्रीति गुप्ता, दर्शन सोनी, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, रूपेश गुप्ता, पंचानन लाल, लव कुमार गुप्ता, महेश मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सड़क या खेत? 25 साल से मरम्मत नहीं, गड्ढों में पानी भरने पर ग्रामीणों ने रोपा धान
