सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी हजारीबाग पहुंचे

सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी हजारीबाग पहुंचे

हजारीबाग. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी बुधवार को हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने जिले में एक महीने के लिए एक जनवरी से शुरू सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा की. देर शाम को परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है. सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. इसके उलट काम करने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. श्री तिवारी ने सड़क सुरक्षा अभियान के महत्व को गिनाया. बताया यातायात नियमों के विपरीत चलने के कारण प्रतिवर्ष झारखंड में पांच हजार से अधिक मौत (सड़क दुर्घटना) में हो रही हैं. हजारीबाग में प्रतिवर्ष दो सौ से अधिक लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वहीं, लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने के कारण देशभर में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चौंकाने वाली है. कहा सड़क सुरक्षा अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में लगा है. मौके पर डीटीओ बैद्यनाथ कामती, मोटर यान निरीक्षक विजय गौतम सहित सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >