हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के निकट खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया.
खनिज सेस हटने से योजनाएं होंगी प्रभावित : जेपी पटेल
उन्होंने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक खनिजों पर सेस हटाने से झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा. स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मईया सम्मान योजना जैसी योजनाएं प्रभावित होगी.
खनिज से झारखंड को मिले हजारों करोड़
वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1380 करोड़ तथा 2025-26 में 7487.91 करोड़ मिले थे. इससे कई योजनाओं की प्रगति में राज्य वित्तीय सहायता मिले थे.
कांग्रेस नेताओं ने लिया उपवास में हिस्सा
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने किया. धन्यवाद ज्ञापन नौशाद आलम ने किया. उपवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुशवाहा, नवीन कुमार, रेणु कुशवाहा, साजिद अली खान, लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह समेत अन्य शामिल थे.
