महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज मजबूत होगा

महिला संघ टाटीझरिया प्रखंड द्वारा नौंवी वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन

दूधमटिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम टाटीझरिया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दूधमटिया में महिला संघ टाटीझरिया प्रखंड द्वारा नौंवी वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, मुखिया सुरेश यादव, पंसस पिंगला देवी, कैलाशपति सिंह, राजू यादव, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद, शिल्पी कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मंच संचालन पूनम कुमारी और रूबी देवी ने किया. कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान और संघ में उनकी क्रियाकलापों पर चर्चा की गयी. टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की महिला समूह से जुडी सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित नुक्कड़-नाटक किया गया. अतिथियों ने कहा कि महिलायें सशक्त होगी तो समाज और देश आगे बढ़ेगा. हर क्षेत्र में महिलायें अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रही है. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, शिक्षा, सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ लिया गया एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर पंचायत सचिव अनिता कुमारी, अनिशा परवीन, कबूतरी देवी, मंजू देवी, संगीता, सुषमा, रीता, ममता, सविता, यशोदा, रुबीना, उषा, कविता, फरहा नाज, संजना, विपिन कुमार, सौरभ, पूनम, हर्षा, भारतेंदु, रीना, संगीता, विनीता, गीता, मीणा, हेमंती, जयंती, सोनम, जोगनी देवी, ललिता देवी समेत कई महिला संघ की सदस्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >