बुढ़वा महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, झांकी और जुलूस के साथ महुदी पहाड़ पहुंचे हजारों शिवभक्त

सोमवार को महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हज़ारों शिवभक्तों ने 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया. विभिन्न गांवों से निकली झांकियां और सेवा शिविरों ने भक्तों को आकर्षित किया.

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

बड़कागांव : प्रसिद्ध महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रात दो बजे से ही मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र बोल बम, हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने लगा. विभिन्न प्रखंडों और दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे. महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के साथ हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर, द्वारपाल गुफा, छगरी गोदरी गुफा, डुमारो गुफा, डुमारो जलप्रपात और शिवमठ परिसर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. सांसद मनीष जायसवाल बड़कागांव पहुंचकर विभिन्न कांवरिया संघ से मिले.

कई गांवों से निकली झांकी

रजरप्पा के भैरवी नदी से जल उठाकर लगभग 20 गांवों के कांवरिया संगठन के शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे. विभिन्न कांवरिया संगठनों की ओर से डीजे साउंड के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गई. बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के तत्वावधान में कुशवाहा समाज गुरुचट्टी की ओर से झांकी का मूल्यांकन किया गया. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से जगह-जगह सेवा शिविर लगाया गया. इन शिविरों में चना, शरबत, चाय, बिस्कुट और प्रसाद का वितरण किया गया. सांसद के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया.

स्वास्थ्य शिविर में मिली चिकित्सकीय सुविधा

श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैनात रही. एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >