हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने की. मंच संचालन सेमेस्टर आठ की छात्रा अनिता कुमारी ने किया, जबकि विभाग की शिक्षिका डॉ. रत्ना चटर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे. इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. बंशीधर ने विशिष्ट वक्ता के रूप में हिंदी के महत्व पर विचार रखे. कार्यक्रम के एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने प्रमाण पत्र दिया. उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं.
हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. ठाकुर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
