जल संसाधन विभाग हजारीबाग में वर्ग-3 के 37 कर्मियों का तबादला, लंबे समय से एक स्थान पर थे पदस्थापित

झारखंड के हजारीबाग में जल संसाधन विभाग ने वर्ग-3 के 37 कर्मियों का तबादला कर दिया है. यह निर्णय प्रशासनिक संतुलन और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है. सभी कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर नए पद पर योगदान देना होगा.



Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के जल संसाधन विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय ने वर्ग-3 के 37 कर्मियों का तबादला कर दिया है. यह आदेश 29 जुलाई 2026 को हुई स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किया गया है. विभाग की ओर से आदेश पत्रांक-748, दिनांक 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया. जल संसाधन विभाग परिक्षेत्र हजारीबाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत ने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण प्रशासनिक संतुलन और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है.

प्रधान लिपिक के पांच कर्मियों का तबादला

प्रधान लिपिक शंकर प्रसाद शर्मा को गुण नियंत्रण प्रमंडल, हजारीबाग से तेनुघाट बांध अंचल, तेनुघाट भेजा गया है. राकेश कुमार का स्थानांतरण रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल, हजारीबाग से जलपथ अंचल, हजारीबाग किया गया है. बैकुण्ठ कुमार शर्मा को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है. रघुनाथ नायक को तेनुघाट बांध अंचल से तेनुघाट बांध प्रमंडल भेजा गया है. रंजीत कुमार कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर में यथावत रहेंगे.

उच्चवर्गीय लिपिक और पत्राचार लिपिक भी बदले

उच्चवर्गीय लिपिक अजय राम को जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग से जलपथ अंचल भेजा गया है. मधुकर कुमार को कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी से बगोदर, राजकुमार सिंह को डुमरी से जलपथ प्रमंडल, बरही और निर्मल कुमार तथा श्वेत कमल को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है. पत्राचार लिपिक सुभाष कुमार और रत्नेश कुमार को जलपथ प्रमंडल संख्या-2, हजारीबाग से जलपथ प्रमंडल, बरही भेजा गया है. मुकेश कुमार को बरही से हजारीबाग, प्रमोद कुमार सिंह को कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर से डुमरी और राजीव कुमार झा को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है. टंकक-सह उच्चवर्गीय लिपिक रीना बेसरा का स्थानांतरण जलपथ अंचल, हजारीबाग से जलपथ प्रमंडल संख्या-2, हजारीबाग किया गया है.

निम्नवर्गीय लिपिक के 18 कर्मी स्थानांतरित

निम्नवर्गीय लिपिकों में अधीर कुमार को रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल से जलपथ अंचल, दिलीप कुमार, संतोष कुमार, मनोशा कुमारी और मनीषा प्रकाश को जलपथ प्रमंडल, बरही से हजारीबाग भेजा गया है. मुगल यादव को बरही से जलपथ अंचल और राधेश्याम साह को जलपथ प्रमंडल से प्रमंडल संख्या-2 भेजा गया है. मो आरिफ हसन और संदीप कुमार को हजारीबाग से बरही, मालती देवी को तेनुघाट बांध अंचल से तेनुघाट बांध प्रमंडल भेजा गया है. हरिकिशुन मंडल को तेनुघाट बांध प्रमंडल से कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर, सोमर माझी और सुनील कुमार यादव को तेनुघाट बांध प्रमंडल से तेनुघाट बांध अंचल भेजा गया है. निरोज कुमार को कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी से तेनुघाट बांध प्रमंडल, विकास कुमार को डुमरी से बगोदर, गौरव कुमार को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, बरही और आरती कुमारी को जलपथ अंचल से रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है.

टंकक और अन्य पदों पर भी स्थानांतरण

टंकक के रूप में कार्यरत विवेक कुमार गुप्ता को जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग से जलपथ अंचल भेजा गया है, जबकि सदेव गंजू को तेनुघाट बांध प्रमंडल से कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी भेजा गया है. अन्य श्रेणी में दो कर्मियों का स्थानांतरण हुआ है. दोरोथिया कुल्लू को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल संख्या-2 भेजा गया है. उनका पद नीलशिक्षक बताया गया है. वहीं लक्षी गोप को तेनुघाट बांध प्रमंडल से तेनुघाट बांध अंचल भेजा गया है. उनका पद जीप चालक है.

एक सप्ताह में देना होगा योगदान

स्थानांतरण आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को आदेश प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यदि किसी कर्मी को निर्धारित अवधि में विरमित नहीं किया जाता है, तो उन्हें 31 अगस्त 2026 से स्वतः विरमित माना जाएगा. सितंबर 2026 का वेतन संबंधित कर्मियों को उनके नए पदस्थापन वाले कार्यालय से मिलेगा. इसके साथ ही आदेश में शामिल सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. विभागीय स्तर पर अधिकांश तबादले जलपथ प्रमंडल, जलपथ अंचल, तेनुघाट बांध और कोनार नहर प्रमंडल के बीच किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड JPSC-JSSC Protest : JSSC सचिव के घर पर रेड, CID की टीम कर रही पूछताछ

क्या कहता है विभाग

विभाग का दावा है कि स्थानांतरण का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करना और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों में बदलाव लाना है. अब सभी 37 कर्मियों को निर्धारित समय सीमा में नए स्थान पर योगदान करना होगा.

इसे भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो की छात्रों से अपील, कहा- सिर्फ परीक्षा रद्द नहीं, पूरी बहाली प्रक्रिया दुरुस्त हो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >