हजारीबाग: ग्रामीण खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन, विकास टुडू ने खिलाड़ियों के बीच बांटे फुटबॉल

हजारीबाग के चीचीकला गांव में समाजसेवी विकास टुडू ने स्थानीय खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. खेल सामग्री पाकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया.

चुरचू से आनंद सोरेन की रिपोर्ट

हजारीबाग: हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के चनारो पंचायत अंतर्गत चीचीकला बिनकरवा गांव में समाजसेवी विकास टुडू ने स्थानीय खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया.

इस अवसर पर विकास टुडू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखा जायेगा.

फुटबॉल मिलने पर स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया. खिलाड़ियों ने कहा कि खेल सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें अभ्यास करने में सुविधा होगी और प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी.

मौके पर सुरेंद्र टुडू, मुन्ना मरांडी, संदीप टुडू, राजेश टुडू, बीरेंद्र कुमार पटेल, पवन कुमार महतो, संजय कुमार, प्रकाश कुमार, रवींद्र कुमार, तरुण कुमार, अरुण कुमार, विनय टुडू, सुमित टुडू, अविषेक हांसदा, सुनील कुमार, कृष्णा कुमार, अमित टुडू, शेखर कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >