Video: हजारीबाग में नगर भ्रमण पर निकले जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा, आगजनी, बरकट्ठा छावनी में तब्दील

Hazaribagh Riots: हजारीबाग के बरकट्ठा में दो पक्षों के बीच पथराव और हिंसा के बाद अगजनी की घटना भी हुई. 4 घरों में आग लगा दी गयी. 3 बाईक को फूंक दिया गया. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने 4 घंटे तक जीटी रोड को जाम कर दिया. घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है.

Hazaribagh Riots| हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी में नगर भ्रमण पर निकले लोगों पर तरबेचवा गांव में रविवार की शाम 6 बजे एक गुट के लोगों ने पथराव कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही दूसरे गुट के लोग भी जुट गये और विरोध करने लगे. उग्र लोगों ने 4 घरों एवं 3 बाईक में आग लगा दी. पथराव और मारपीट में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया. घटना से गुस्साये लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे. रात 10:15 बजे के करीब अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क को खाली किया. इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

पत्थरबाजी के बाद का दृश्य. फोटो : प्रभात खबर

नगर भ्रमण पर निकली महिलाओं पर तरबेचवा में हुआ पथराव

झुरझुरी में 7 अप्रैल से 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है. रविवार शाम लोग नगर भ्रमण पर निकले थे. नगर भ्रमण में शामिल लोग जैसे ही तरबेचवा के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, अचानक कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया. इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया. फिर अगलगी की घटना हो गयी.

रात में ही दल-बल के साथ पहुंचे डीएसपी, एसडीओ और थाना प्रभारी

घटना की जानकारी उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को दी गयी. डीएसपी अजीत कुमार विमल, एसडीओ जोहन टुडू, बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक ई अंसारी, थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता, गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 घंटे तक लोगों ने जीटी रोड को कर दिया जाम

पथराव और आगजनी से गुस्साये एक गुट ने जीटी रोड को जाम कर दिया. करीब 4 घंटे तक लोगों के सड़क पर डटे रहने की वजह से जीटी रोड पर बरकट्ठा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. ग्रामीणों को समझा-बुझाकर प्रशासन ने जाम खत्म करवाया. तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया.

लोगों ने जीटी रोड को किया जाम. सड़क किनारे भी की आगजनी. फोटो : प्रभात खबर

एसपी बोले : विवादित गाने के कारण बढ़ा विवाद

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि रविवार को धार्मिक आयोजन को लेकर जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा विवादित गाना बजा दिया गया, जिसके कारण विवाद बढ़ गया है. अभी स्थिति नियंत्रण में है. एसपी ने कहा है कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जायेगा. एसपी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें.

रात में जीटी रोड पर लगा लंबा जाम. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

14 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

3 दशक से आधी आबादी की कुल्हाड़ी की सुरक्षा में 2200 एकड़ में फैला तुकतुको जंगल

दुमका के गोपीकांदर में दंपती की चाकू घोंपकर हत्या, जांच के लिए पहुंचे डीएसपी

झामुमो के महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी और वक्फ संशोधन कानून पर होगी चर्चा

झारखंड में दी जा रही धर्म परिवर्तन करने की धमकी, चाईबासा एसपी को जांच का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >