हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय ने किया 379 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) के हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 379 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है.

हजारीबाग. सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) के हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 379 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है. क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत हजारीबाग के अतिरिक्त चतरा व कोडरमा जिले भी शामिल हैं. यह जानकारी सहायक आयुक्त राज कुमार प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीनों जिलों से केंद्रीय माल व सेवा कर के रूप में 335 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इसकी तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है. सहायक आयुक्त ने बताया कि हजारीबाग में सेंट्रल जीएसटी का अपना कार्यालय भवन नहीं है. शहर के जुलूस पार्क स्थित एक गली में किराये के मकान पर क्षेत्रीय कार्यालय का संचालन हो रहा है. उन्होंने कहा कि अपना कार्यालय भवन परिसर नहीं होने के कारण अधिकारियों को चेकिंग के दौरान जब्त किये गये छोटे-बड़े वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

शिविर में स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

हजारीबाग. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. उद्घाटन नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने किया. इसके बाद सुनील जायसवाल, गौरव पाटनी जैन, रॉबिन टोंगिया जैन, यस तांबी, आशीष कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार सिंह, सिंकल कुमार, सैयद राजा, निशांत कुमार सिंह, तीव्रकांत, शिबू यादव, राजू साव, राहुल कुमार, अभय सिंह और जैनेंद्र कुमार ने रक्तदान किया. एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में 284 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मेडिकल कॉलेज से रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है. जागरूकता के अभाव में लोग रक्तदान करने से कतराते हैं. इसके लिए उन्होंने संस्थानों, पंचायत, स्कूल, कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाने की अपील की. शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के सदस्य, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >