हजारीबाग में विधायक के घर के बाहर कैमरा लगाने पहुंचे दो संदिग्ध पकड़े गये, पूछताछ में बदलते रहे बयान

हजारीबाग में विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास के बाहर नाइट विजन कैमरा लगाने की कोशिश करते दो संदिग्ध हिरासत में, विधायक ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

हजारीबाग: शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी कॉलोनी में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के निजी आवास के बाहर बुधवार को संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया. 2 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे दो संदिग्ध व्यक्ति विधायक के आवास के बाहर हाई रिजॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट विजन सुविधा वाले कैमरे लगाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों और विधायक समर्थकों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

तीन-चार दिनों से रेकी का दावा

बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से विधायक के आवास और उनके परिवार की कथित तौर पर रेकी की जा रही थी. घटना के समय विधायक स्वयं आवास पर मौजूद नहीं थे. पकड़े गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बार-बार बयान बदलने की बात सामने आयी है। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है. उन्होंने अपने आवास की सुरक्षा बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग भी की है.

कॉल डिटेल और उपकरणों की जांच की मांग

विधायक ने संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने के साथ बरामद उपकरणों की फोरेंसिक और साइबर जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच जरूरी है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में सड़क हादसा: कार की चपेट में आने से संत किरण स्कूल की वार्डन मिली सनियाल की मौत, चालक गिरफ्तार

विधायक बोले- किसी से दुश्मनी नहीं, फिर भी निगरानी की कोशिश

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बुधवार को दो युवक उनके घर के सामने नाइट विजन कैमरा लगाने का प्रयास कर रहे थे. पूछताछ के दौरान दोनों लगातार अपने बयान बदल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है, इसके बावजूद उनके घर की निगरानी और निजता भंग करने का प्रयास किया जा रहा है.

जांच के बाद होगी विधि सम्मत कार्रवाई : थाना प्रभारी

कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि विधायक की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के अभिषेक तिग्गा ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण और रजत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >