हजारीबाग में एलआईसी पूर्व मध्य क्षेत्रीय जोनल चयन ट्रायल शुरू, 42 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हजारीबाग के कैनरी हिल में एलआईसी का दो दिवसीय जोनल चयन ट्रायल शुरू हुआ। इसमें 42 खिलाड़ी कैरम और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

हजारीबाग. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूर्व मध्य क्षेत्र का दो दिवसीय जोनल चयन ट्रायल गुरुवार से कैनरी हिल स्थित खेल परिसर में शुरू हुआ. यह ट्रायल 10 जुलाई तक चलेगी. प्रतियोगिता में पूर्व मध्य क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से आए 42 खिलाड़ी कैरम और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

प्रतियोगिता का उद्घाटन एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (एचआरडी) इमैनुएल केरकेट्टा, हजारीबाग मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बीरेन्द्र कुमार, विपणन प्रबंधक पावन भेंगरा, प्रबंधक (कार्मिक) डेनियल सोरेन, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य सुधांशु भूषण मिश्रा एवं चार्जेन कुजूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में कैरम पुरुष वर्ग के 12, महिला वर्ग की 9, शतरंज पुरुष वर्ग के 12 तथा महिला वर्ग की 9 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज खिलाड़ी किरण मनीषा मोहंती हैं.

जूनियर वुमेन ग्रैंडमास्टर रह चुकी मोहंती ने भारत का कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया है और ओडिशा की पहली वुमेन इंटरनेशनल मास्टर बनने का गौरव भी हासिल किया है. शतरंज स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय अंपायर चंदन कुमार प्रसाद और राष्ट्रीय अंपायर सुचित्रा चक्रवर्ती निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं कैरम प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रेफरी जीवन कुमार थापा और जलज जी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >