हजारीबाग: कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हजारीबाग के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 71 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 42 कांस्य पदक जीते। सेशिनकाई कराटे महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब आठ हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें आठ देशों के प्रतिभागी भी शामिल थे।
झारखंड टीम का नेतृत्व मुख्य प्रशिक्षक शिहान उदय कुमार ने किया। टीम मैनेजर प्रतिमा कुमारी तथा कोच फोजिया परवीन और नमिता भारती रहीं। स्वर्ण पदक विजेताओं में एन. दिशीहाननथन, भव्य आनंद, आसिफ अली, वृद्धि कर, अनमोल प्रतीक, ध्वानि मिश्रा, अली खान, अंजलि टुडू और पूनम कुमारी समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। रजत और कांस्य वर्ग में भी हजारीबाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिहान उदय कुमार ने कहा कि कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
