हजारीबाग: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा.विधायक ने हजारीबाग समेत राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम की उपलब्धता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें मिल रही हैं.
उन्होंने एंटी वेनम की नियमित जांच की भी मांग की. उन्होंने जानना चाहा कि सर्पदंश के मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी या नहीं.विधायक प्रदीप प्रसाद ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया.
उन्होंने कहा कि परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. रात में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है.विधायक ने पोस्टमार्टम सेवा 24 घंटे शुरू करने की मांग की. कहा कि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जरूरी है।
