इचाक से राम शरण की रिपोर्ट
हजारीबाग: हजारीबाग के इचाक अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक ओमप्रकाश के स्थानांतरण पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह का आयोजन उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार की ओर से किया गया. इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने प्रधान लिपिक को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.
उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्रधान लिपिक ओमप्रकाश का कार्यकाल बेहतर रहा. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार रखा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उनके स्थानांतरण से कार्यालय के कर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यों को याद किया और नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
मौके पर अंचल अधिकारी अनंत कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक डिप्टी कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि मुखलाल प्रसाद मेहता, पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्यक्ष, मनोहर कुशवाहा, प्रदीप मेहता, रेणु देवी, प्रियंका मेहता, महेंद्र पांडेय, केदार मेहता, विनय धवन, मुखिया सिकंदर मेहता, अंचल निरीक्षक सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
