Hazaribagh Blast: हजारीबाग में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना हजारीबाग के हबीबी नगर का है. जो बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में आता है. मृतक में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. जिसमें रशीदा परवीन, पति मुस्ताक, सद्दाम, पिता युनूस, नन्ही परवीन, पति सद्दाम है. कौन सा बम था और कैसे विस्फोट हुआ है, इसे लेकर तहकीकात की जा रही है. चार थाना के थाना प्रभारी दो डीएसपी घटनास्थल पर मौजूद है. वहीं स्वान दस्ते के साथ-साथ हजारीबाग पुलिस की टेक्निकल टीम भी घटना स्तर पर पहुंच चुकी है, जो हर बिंदु पर जांच कर रही है.
झाड़ी साफ करने के दौरान हुआ ब्लास्ट
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए हैं. घटना कैसे हुई इसे लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में कोई भी पदाधिकारी या स्थानीय लोग नहीं है. स्थानीय लोगों से पता चला है कि झाड़ी साफ करने के दौरान यह घटना घटी है. संभवतः विस्फोटक झाड़ी में ही दबा हुआ होगा. इस दौरान यह विस्फोट हुआ है. जिसमें एक महिला ठंड में धूप सेंकने के लिए चारदीवारी के बगल में बैठी हुई थी. वह भी इस विस्फोट के चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई है.
पुलिस का बयान
आईजी ऑपरेशंस और झारखंड पुलिस प्रवक्ता माइकलराज एस ने घटना के बाद बताया कि हजारीबाग में एक धमाके में पति-पत्नी और एक और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. धमाके की वजह और प्रकृति का पता लगाया जा रहा है. पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर हैं. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया इस घटना में दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है. जिसमें पति-पत्नी भी शामिल है. घटना कैसी हुई है इसे लेकर हजारीबाग में जांच चल रही है. जांच के उपरांत विस्फोट के विषय पर कुछ कहा जाएगा.
अपडेट जारी है…
ये भी पढ़ें…
Ansh Anshika Case: अंश-अंशिका के परिवार को सरकारी योजनाओं की सौगात, CM हेमंत सोरेन की घोषणा
Ansh Anshika Case: बाबुलाल मरांडी ने लगाई झारखंड पुलिस को लताड़, CM हेमंत को भी दे डाली बड़ी सलाह
