बैंक हड़ताल से हजारीबाग की 181 शाखाओं में ठप हो सकती हैं सेवाएं, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका

हजारीबाग में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से 181 शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। पांच दिवसीय बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है।

हजारीबाग : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और संशोधित पीएलआइ योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल के दौरान हजारीबाग जिले के विभिन्न बैंकों की 181 शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है. बैंककर्मी शाखाओं के गेट के समक्ष धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे.

भारतीय स्टेट बैंक के जोनल मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि हजारीबाग जिले में विभिन्न बैंकों की 181 शाखाएं संचालित हैं. हड़ताल में सभी बैंककर्मियों के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और संशोधित पीएलआइ योजना समेत अन्य मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से मांग कर रहा है. मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण एक दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया है.

28 से 30 सितंबर को फिर हड़ताल की तैयारी

सुमित कुमार ने बताया कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो 28, 29 और 30 सितंबर को भी प्रस्तावित हड़ताल की जायेगी. बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >