बगोदर विधायक मृतक के परिजन से मिलकर मदद का दिया आश्वासन

बलिया में हाथी द्वारा मृत अशोक रविदास के परिजनों से कोडरमा लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सह बगोदर विधायक बिनोद सिंह मिले.

दारू.

बलिया में हाथी द्वारा मृत अशोक रविदास के परिजनों से कोडरमा लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सह बगोदर विधायक बिनोद सिंह मिले. विधायक परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर परिजन को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग करूंगा. मृतक अशोक रविदास कबिलासी पंचायत के पूर्व मुखिया राखी देवी के पति थे. इनकी मौत गांव में हाथी भगाने के दौरान हो गये थे. बीस सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने पीडित परिवार के लोगों और किसानों के नुकसान हुए फसल की उचित मुआवजा वन विभाग से दिलाने का आश्वासन दिया. विधायक ने देवरिया गांव के लोगों से मुलाकात की. विधायक ने कहा कि मैं सड़क का स्वयं जायजा लिया. इसका निर्माण कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनिरूद्ध सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, किशोर सिंह, नागेश्वर ठाकुर, सिकंदर सिंह, सुदामा सिंह, रोहित मेहता, दीपक पाठक, परमेश्वर राम समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >