Hazaribag News :बिना अनुमति काट दिए गए आधा दर्जन पेड़, अब किस पर होगी कार्रवाई

चौपारण के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में आधा दर्जन हरे-भरे पेड़ों को कथित तौर पर वन विभाग की अनुमति के बिना काट दिया गया है. एएनएम सोनी कुमारी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है और वन विभाग जांच कर रहा है.

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

चौपारण.भूषण्डी आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में लगे हरे-भरे पेड़ को कथित रूप से वन विभाग की अनुमति के बिना काटे जाने को लेकर एएनएम सोनी कुमारी ने वन विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मंदिर परिसर में आधा दर्जन पेड़ काटा गया है.

क्या है मामला - आवेदन में कहा है कि 20 अगस्त को सोनी अपनी ड्यूटी पर टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र मध्यगोपाली गयी थी. जब लौटी तो देख परिसर में लगा आधा दर्जन पेड़ कटा हुआ पाया. कुछ लोग उसे बिना अनुमति के अपने घर ले जा रहे है. स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों से खड़ा हरा पेड़ पर्यावरण और छाया की दृष्टि से महत्वपूर्ण था.

इसके बावजूद उसे कथित तौर पर बिना सक्षम विभाग की अनुमति लिए कटवा दिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है सार्वजनिक संस्थानों के परिसर में मौजूद पेड़ों की कटाई को लेकर नियमों का पालन जरूरी है. यदि बिना अनुमति पेड़ काटा गया है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए. वनपाल ने कहा कि एएनएम द्वारा वन विभाग को आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई होगी. सीएचओ से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. पर कोई जवाब नही मिला. जिसके कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, बाल संरक्षण संस्थानों की हुई समीक्षा

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: बंद घरों को बनाता था निशाना, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >