हजारीबाग में मां की डांट से आहत युवती, छड़वा डैम पहुंची जान देने; SI शाहीन प्रवीण ने बचाई जिंदगी

हजारीबाग में मां की डांट से परेशान युवती छड़वा डैम में कूदने गई थी. सदर पुलिस की तत्परता से युवती की जान बचाई गई और काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा गया.

हजारीबाग. मां की डांट से आहत एक युवती, दिल में भारी गम लिए, खुदकुशी करने छड़वा डैम पहुंच गई. मां की डांट के बाद उदास होकर युवती छड़वा डैम चली गई थी, जिससे वह अपनी जान दे सके. जैसे ही इसकी खबर सदर पुलिस को लगी, एसआई शाहीन प्रवीण फौरन मौके पर पहुंचीं. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए युवती को डैम में डूबने से बचा लिया. इसके बाद, दरोगा शाहीन प्रवीण युवती को थाने ले आयीं.

कई घंटे समझाया, कहा- जिंदगी अनमोल है

जिंदगी की अहमियत समझाते हुए दरोगा ने कई घंटों तक युवती से बातचीत की. उन्होंने उसे हौसला दिया और समझाया कि जिंदगी कितनी अनमोल है. छोटी-मोटी बातों या निराशाओं में आकर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. दरोगा ने यकीन दिलाया कि हर मुश्किल का हल निकलता है और हालात जरूर बदलते हैं, बस जज्बा बनाए रखने की जरूरत है.

दरोगा की बातों से बदला युवती का मन, परिवार को सौंपा

दारोगा की बातों से युवती को हिम्मत मिली और उसने फिर कभी ऐसा कदम न उठाने का वादा किया. इसके बाद, पुलिस ने युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: रेलवे का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 536 यात्री पकड़े गये; 4.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >