आंगनबाड़ी से लौट रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवार गांव की है घटना, घटना के विरोध में आधा घंटा रोड जाम

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवार गांव की है घटना : घटना के विरोध में आधा घंटा रोड जाम हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवार गांव में वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. उसकी पहचान तीन वर्षीया पम्मी कुमारी (पिता मुकेश राम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवार गांव) के रूप में की गयी. वह आंगनबाड़ी केंद्र से वापस घर जा ��ही थी. इसी क्रम में एक पिकअप वैन उसे धक्का मार दिया. इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये, उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही लोग सड़क पर उतर आये. ग्रामीण व परिजनों ने शव के साथ हजारीबाग-चुरचू मार्ग चंदवार को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस चंदवार पहुंची और जाम कर रहे लोगोें को समझा बुझाया. जाम कर रहे लोग 10 लाख नकद और सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले लाभ देने की मांग कर रहे थे. मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया. जाम करीब आधा घंटा तक रहा. इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाला लाभ मृतका के परिजनों को दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >