अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. सोमवार की शाम व रात को दुर्घटना में गया बिहार निवासी पिंटू कुमार चौधरी 30 वर्ष पिता स्व जय चौधरी, संतोष कुमार यादव 30 वर्ष पिता रवींद्र यादव, अजय कुमार चौहान 35 वर्ष पिता संजय चौहान तथा दूसरी घटना में बेड़ोकला निवासी महेंद्र साव 48 वर्ष पिता स्व दुली साव घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

42 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

चौपारण. चौपारण के सिकदा एवं दुरागड़ा जंगल मंगलवार को पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. चौपारण को अफीम की खेती से मुक्त करने के लिए पिछले दो माह से अभियान लगातार जारी है. डीएसपी अजीत कुमार विमल एवं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में छापामारी की जा रही है. छापामारी दल ने मंगलवार को 42 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, अनी सुवेंद्र कुमार, रोशन कुमार, बादल कुमार महतो, रतन टुडू, वनकर्मी कुलदीप महतो, जैनेंद्र कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान एवं वनकर्मी कुलदीप महतो, जयनेंद्र कुमार, वनपाल पंकज कुमार सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया चौपारण को अफीम पोस्ता की खेती मुक्त बनाये जाने को लेकर प्रशासन का यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >