अलग-अलग मारपीट की घटना में चार घायल

प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये.

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये. शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में शिलाडीह गांव निवासी सहाबुन खातून, डोंडहरा निवासी तसीरन खातून व उनकी पुत्री सफीना परवीन तथा 23 मई की शाम हुई मारपीट में कोनहराकला निवासी एजाजउद्दीन अंसारी घायल हो गये. बरकट्ठा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सहाबुन खातून को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

सड़क दुर्घटना में युवती घायल, रेफर

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में कोषमा गांव निवासी 18 वर्षीय नेहा कुमारी (पिता सोहन प्रसाद) गंभीर रूप से घायल हो गयी. बरकट्ठा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

पिकअप वैन डिवाइडर से टकरायी, चालक घायल

चौपारण. जीटी रोड स्थित नरैना पवई के समीप शनिवार शाम एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. घटना में चालक घायल हो गया. स्थानीय क्लीनिक में उसका उपचार हुआ. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन बरही से कुट्टी खाली कर बिहार लौट रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है.

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

दारू. पिपचो राजू लाइन होटल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. युवक स्कूटी से टाटीझरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >