ससुराल में पेड़ से लटकता मिला का शव

ससुराल में पेड़ से लटकता मिला का शव

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तुइयो में ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने आये दामाद का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है. उसकी पहचान बगोदर प्रखंड के ग्राम धरगुल्ली कुदर निवासी तिलक दास (45) के रूप में की गयी है.

ज्ञात हो कि तिलक दास अपने ससुर सरजू रविदास के श्राद्धकर्म में शामिल होने तुइयो गांव सपरिवार आया था. उसका शव ससुराल से कुछ दूर स्थित एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. बरकट्ठा पुलिस ने इसकी सूचना मिलते घटनास्थल पर पहुंच कर शव को जब्त कर लिया है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों ने बताया कि सभी लोग श्राद्धकर्म की तैयारी करने में जुटे थे. इस बीच यह हादसा हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >