बिगहा में पांच दिवसीय महायज्ञ आठ मार्च से

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सनातन परंपरा के लिए धार्मिक आयोजन को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए.

: बैठक में सांसद व विधायक समेत कई लोग हुए शामिल चौपारण. बिगहा स्थित हनुमंत मंदिर में वार्षिकोत्सव व पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर बैठक हुई. बैठक में सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. बैठक में आठ मार्च से पांच दिवसीय महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सनातन परंपरा के लिए धार्मिक आयोजन को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए. इस तरह के कार्य के लिए हनुमान सेवा संस्थान के सदस्य छह साल से लगातार काम कर रहे हैं. उनका यह प्रयास प्रशंसनीय है. संस्थान को पूरी तरह से सहयोग किया जायेगा. विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा हनुमान सेवा संस्थान के सभी सदस्य धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. बैठक में मुखिया विनोद सिंह, लखन सिंह, संजय सिंह, शशि शेखर, रामचंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय चंद्रवंशी, मनीष सिंह, कुमार राहुल, प्रकाश साहू, सतीश सिंह, विनोद सिंह, आनंद चंद्रवंशी, खड़ेश्वरी बाबा, आचार्य बालमुकुंद पांडेय, कामदेव प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे. ज्ञात हो कि विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर हनुमंत मंदिर परिसर स्थित गढ़ काली मंदिर, शिव मंदिर, गढ़वाल मंदिर, हनुमान मंदिर, फलाहारी बाबा समाधि स्थल को पर्यटन विभाग द्वारा चिह्नित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >