हजारीबाग में टाटा पावर ईवी चार्जिंग की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले बिहार के 5 शातिर गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने ई वी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के नाम पर मोटी रकम ठगने वाले पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी बिहार के रहने वाले थे और किराए के मकान से अपना जाल बिछाते थे.

हजारीबाग. की बड़ाबाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि हुरहुरू बाबा पथ मोहल्ला स्थित रमेंद्र कुमार सिन्हा के मकान में किराए पर रहकर कुछ युवक लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं.

एसपी के निर्देश पर बड़ाबाजार टीओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर 15 सितंबर की रात छापेमारी की गई, जिसमें पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया.

टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी का देते थे झांसा

एसपी अमन कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टाटा पावर ई-वी (EV) चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर मोटी रकम ऐंठते थे. इस ठगी के संबंध में पुलिस को कई शिकायतें मिल चुकी थीं. शिकायतों के सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया.

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नवादा व नालंदा के युवक शामिल

पकड़े गए सभी पांचों आरोपी पड़ोसी राज्य बिहार के रहने वाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों में:

  • अमरजीत कुमार (गोदापारा, वारिसलीगंज, जिला - नवादा)
  • संजीव कुमार (गोदापारा, वारिसलीगंज, जिला - नवादा)
  • संटू कुमार (गोदापारा, वारिसलीगंज, जिला - नवादा)
  • प्रवीण कुमार (ग्राम - पार्वती, थाना - काशिचक, जिला - नवादा)
  • राजू कुमार (थाना - बंद, जिला - नालंदा)

ये भी पढ़ें: Digital युग में भी Netwok को तरस रहा हेरहंज, पातम-डाटम जलप्रपात आने वाले सैलानियों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >