किसान का बेटा बना प्रशिक्षण अधिकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिया गया.

हजारीबाग. पदमा प्रखंड के करर गांव निवासी शंकर कुमार मेहता (पिता फागु महतो) का चयन प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर हुआ है. इन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिया गया. शंकर कुमार के पिताजी किसान और माताजी गृहिणी हैं. पिता ने खेती बारी कर बेटे को पढ़ा लिखा कर इस मुकाम तक पहुंचाया. उन्होंंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है. मुखिया सुनीता देवी, सरपंच त्रिवेणी मेहता, बनवारी मेहता, नागेश्वर महतो, सुभाष कुमार मेहता, संतोष कुमार, भीम महतो, अजीत कुमार, सुनील कुमार ने उन्हें बधाई दी है.

पीएम श्री मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच पोशाक वितरण

बड़कागांव. बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया. इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया. मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद ने पोशाक का वितरण किया. पोशाक वितरण के बाद होली पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को पकवान खिलाया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद, चेतलाल राम, विनोद रजक, हमेंद्र कुमार, नीलू कुमारी, निगार सुलताना, निधि कुमारी, मुनेश कुमार राम, कमलेश श्रीवास्तव ,रामवृक्ष राम, रवि राम, देवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >