हजारीबाग में करंट लगने से हाथी की मौत, टमाटर की खेत से निकलने के दौरान हुआ हादसा

हजारीबाग में करंट लगने से हाथी की मौत हो गयी है. वह टमाटर के खेत में घुसा था. जहां से निकलने के दौरान यह हादसा हो गया.

शंकर पांडेय, हजारीबाग : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुटियारो गांव में बिजली का करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की है.

टमाटर खेत में घुसा था हाथी

ग्रामीण बताते हैं कि हजारीबाग के चुटियारों गांव में टमाटर की खेती लगा हुआ है. उसी को खाने के लिए वह खेत में घुसा था. खेत से निकलने के क्रम में हाथी का सूंड़ बिजली की तार में सट गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

किसानों ने पोल से खींचा था बिजली तार

हजारीबाग वन विभाग के रेंजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि चुटियारो गांव में किसानों ने बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की है. सिंचाई के लिए किसानों ने नंगे तार पोल से एक तार खींचा है. बताया जाता है कि खेत से निकलने के दौरान ही हाथी को बिजली का करंट लग गया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. इधर, वन विभाग का कहना है कि हाथी की मौत कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल जारी है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हजारीबाग संसदीय सीट के दो दिग्गत भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >