बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम छुतहरी कटिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हाथी ने काफी क्षति पहुंचायी है. हाथी ने नौ जून की रात लगभग 11 बजे विद्यालय के दरवाजा और खिड़की को तोड़कर अंदर रखे सामान को नष्ट कर दिया. प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा मोबाइल फोन पर सूचना प्राप्त हुआ कि हाथी के द्वारा विद्यालय को क्षतिग्रस्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी हाथी द्वारा तीन बार विद्यालय का दरवाजा-खिड़की को तोड़कर चावल को नष्ट किया जा चुका है. जिससे छात्र-छात्राओं के बीच भय का माहौल है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और फॉरेस्ट विभाग को हाथियों को दूर भगाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो.
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव 21 को
बड़कागांव. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन प्रखंड कमेटी का चुनाव 21 जून को बड़कागांव में होगा. चार पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. उम्मीदवार 15 जून तक जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह के पास पर्चा दाखिल करेंगे. 18 जून को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, राम प्रकाश वर्मा, अरुण कुमार राणा, जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद हैं. जानकारी प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने दी.
