टहलने निकले वृद्ध को हाथियों ने कुचल कर मारा

चलकुशा प्रखंड क्षेत्र की घटना

चलकुशा. प्रखंड के चौबे गांव के समीप कमला फाटक के पास जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. घटना रविवार की सुबह करीब पांच बजे की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बद्री चौधरी (65 वर्ष, पिता मेघलाल चौधरी) सुबह घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य सविता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया कुमार अंशु, संतोष चौधरी, अनुज रवि, दुर्गा यादव, बाली राम आदि लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग के प्रति रोष जताया. जिप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि हाथी लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं और वन विभाग सोया हुआ है. जिससे जान माल का नुकसान अधिक हो रहा है. हाथी दो दिन से चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में हैं. यदि वन विभाग हाथी का मॉनीटरिंग ठीक से करता, तो यह घटना नहीं घटती.

वन विभाग ने 50 हजार सहायता राशि दी

घटना को लेकर वन विभाग पश्चिमी प्रमंडल हजारीबाग की ओर से अमर कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी. शेष मुआवजा राशि का भुगतान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व अंचलाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद देने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >