बरकट्ठा. भारत जकात मांझी परगना महाल समाज के लोगों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से रांची में मुलाकात की. इनका नेतृत्व समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा कर रहे थे. मंत्री से दिशाेम बहा मिलन समारोह के लिए आमंत्रित किया. ज्ञात हो कि 30 मार्च को धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम में दिशोम बहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे. मंत्री से मिलने वालों में प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुनील मांझी, महेंद्र मुर्मू, प्रदीप कोल समेत अन्य लोग शामिल थे.
गुरुदयाल महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
बड़कागांव. बड़कागांव के पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की 19वीं पुण्यतिथि गुरुचट्टी में मनायी गयी. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि गुरदयाल महतो ने बड़कागांव में आदर्श मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, प्लस टू बालिका विद्यालय के निर्माण में मुख्य भूमिका निभायी थी. उन्होंने शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया. मौके पर उनके पुत्र प्रो सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, रंजीत कुमार मेहता, सहेश कुमार, शंकर महतो, दामोदर मेहता, बालेश्वर महतो, विमला कुमारी, अशोक कुमार, अख्तर हुसैन, शोभा कुमारी, कुलदीप कुमार साहू, शंकर कुमार, जितेंद्र कुमार, मीणा वर्मा, प्रमिला देवी, अर्जुन सिंह समेत कई लोग शामिल थे. अध्यक्षता उमेश साव ने की. संचालन राम लखन महतो ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
