शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा किया

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पति को पेड़ में बांधा

चौपारण. कोली कला गांव में गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि शराब के नशे में धुत्त पति महेश भुईयां (47) ने पत्नी बसंती देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. ईंट से उसे इतना मारा कि वह अचेत होकर गिर पड़ी. गांव वालों ने बसंती को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. गुस्साये लोगों ने आरोपी पति महेश भुईयां को पेड़ में बांध दिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महेश को हिरासत में लिया. गांव वालों ने बताया कि महेश भुईयां शराब के नशे में पत्नी के साथ हमेशा मारपीट किया करता है. इसके पहले भी उसने बसंती के साथ नशे की हालत में मारपीट कर चुका है.

हुड़दुंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

बरकट्ठा. होली और रमजान को लेकर गोरहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने की. बैठक में त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. लोगों ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, शराबियों एवं हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की. इस पर इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी ने कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. डीजे पर पूर्ण पाबंदी रखने की बात कही. संचालन वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो ने किया. मौके पर गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष कुद्दुश अंसारी, झारखंड आंदोलन कारी धीरेंद्र पांडेय, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, समाजसेवी नंदलाल मंडल, थाना प्रभारी सोनू कुमार, एएसआई शिवदत्त त्रिपाठी, निरंजन प्रसाद, टुकलाल नायक, सुनील पांडेय, असमत अली, श्यामकिशोर सिंह, मौलवी रमजान, बीरेंद्र पांडेय, अर्जुन राणा, सन्नी नायक, नंदलाल मंडल, राजकुमार गिरी, सुरेश पांडेय, इशरार अंसारी, रियासत अंसारी, छोटन कोल समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >