डिवाइन पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

बरकट्ठा. डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में पुलिस प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही स्कूल के दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया, निदेशक आइपी भारती, प्राचार्य सायन मुखर्जी, मानवाधिकार एसोसिएशन के कृष्णा प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. डीएसपी अजीत विमल ने बच्चों एवं अभिभावकों से नशा से बचने की अपील की. बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. अतिथियों ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के विदाई के अवसर पर उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी. डीएसपी ने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में समय से अपने सेंटर पर सुरक्षित पहुंचें. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें. थाना प्रभारी ने नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में पुलिस को सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरली महतो, संजय यादव, रामनंदन कुमार, कुलदीप पासवान, अनिल उपाध्याय, राजीव मोदी, राधा कुमारी, रूबी खातून, रवि कुमार, अविशेष कौशल, भरत मंडल, काजल कुमारी, दीक्षा कुमारी, मानती लकड़ा समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >