हजारीबाग. शहर के हुरहुरु स्थित डीपीएस स्कूल का भवन रैयती जमीन पर बना है. उक्त जानकारी विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन के आगे खाली जमीन रैयत को सरकार से बंदोबस्ती से 1.81 एकड़ भूमि प्राप्त है. जिसे विद्यालय परिसर के रूप में उपयोग करने के लिए लीज पर लिया गया है. उन्होंने कहा कि बंदोबस्त की गई भूमि की मापी कर चिन्हित करने की मांग को लेकर सदर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया है. इसके पूर्व भूमि को मापी कर अमीन द्वारा नक्शा बनाकर दिये जाने की बात कही है. हमलोगों ने नक्शा के आधार पर ही कार्य किया है. विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया गया. प्रेस वार्ता में बंदोबस्तधारी के वंशज अनिल कच्छप, कविता कच्छप, सुरेश गोप, सुमन कुमार पप्पू समेत कई लोग शामिल थे.
डीपीएस स्कूल हूरहुरु का भवन रैयती भूमि पर बना है- डायरेक्टर
हजारीबाग के डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर सुनील कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि स्कूल का भवन रैयती जमीन पर बना है और कोई अवैध कब्जा नहीं किया गया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते विद्यालय के निदेशक | Prabhat Khabar Network