हजारीबाग में 60% से अधिक दिव्यांगता वाले 25 लाभुकों को मिली बैटरी ट्राईसाइकिल, जानें पूरी योजना

हजारीबाग जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। इससे उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी।

हजारीबाग: हजारीबाग में बुधवार को 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 25 पात्र लाभुकों के बीच जिला प्रशासन ने बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से यह पहल की गयी. साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा और आत्मनिर्भर बनाने पहल की गयी.

इससे पहले 50 दिव्यांग लाभुकों को ट्राईसाइकिल दी जा चुकी है. गुरुवार को 25 अन्य पात्र लाभुकों के बीच इसका वितरण किया जाएगा. इस तरह चार चरणों में कुल 100 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध करायी जाएगी. वितरण के दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मियों ने लाभुकों को ट्राईसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया.

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी.

उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने कहा कि यह ट्राईसाइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाने का माध्यम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >