लीड ओके: पोषण अभियान योजना : सहायिकाओं के लिए जिला स्तरीय खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता

खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी.

इचाक परियोजना की सहायिका वीणा कुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार:::::हेडिंग : परियोजना स्तर से चयनित सहायिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया हजारीबाग. हजारीबाग सूचना भवन में शनिवार को पोषण अभियान योजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए जिला स्तरीय खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में पंचायत पर चयनित सहायिकाओं की परियोजना स्तर खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी. परियोजना स्तर से चयनित सहायिकाओं ने खाद्य पदार्थाें की रेसिपी के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया. इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी सहायिकाओं के माध्यम से स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थाें के पौष्टिक महत्व के संदर्भ में जागरूकता लाना है. प्रतियोगिता में इचाक परियोजना की सहायिका वीणा कुमारी को मडुवा से निर्मित खांडवी एवं सहजन सूप के लिए प्रथम पुरस्कार, हजारीबाग ग्रामीण परियोजना की सहायिका नंदिनी कुमारी को सूजी से निर्मित रोटी तथा नारियल एवं मूंगफली चटनी के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा बड़कागांव परियोजना की सहायिका प्रभा देवी को मकई की खिचड़ी के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पुरस्कार स्वरूप इन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया. अन्य सभी सहायिकाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जिला स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी. जिला स्तरीय कार्यक्रम में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारीबाग सदर एवं ग्रामीण परियोजना से तीन-तीन बच्चों को बेबी किट का वितरण किया गया. प्रतियोगिता में बाल विकास परियाेजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, नीलू रानी, राखी चंद्रा, सावित्री देवी, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरेश कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश चंद्रा, डॉ फातमा खातून, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >