कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विमर्श

नेशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की काउंसिल मीटिंग

हजारीबाग. हजारीबाग स्थित एनटीपीसी कोल माइनिंग परियोजनाओं में दो दिवसीय नेशनल एग्जिक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनइएफआइ) की काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें देश भर की 42 से अधिक एनटीपीसी परियोजनाओं से आये प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया. कार्यक्रम की शुरुआत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए कर्मचारियों के हित में सामूहिक संवाद और सहभागिता को आवश्यक बताया. इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने स्व कुमार गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा. दो दिवसीय बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा, संरक्षा, कार्य स्थितियों एवं समग्र कल्याण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई. बैठक में एनइएफआइ के अध्यक्ष कुमार देवाशीष, महासचिव राजेंद्र जाट सहित वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक का समापन कर्मचारियों के हित में निरंतर सहयोग के संकल्प के साथ हुआ.

चरही में भागवत गीता पाठ और प्रवचन शुरू

चरही. चरही दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता पाठ और प्रवचन शुरू हुआ. इससे पूर्व महिलाओं ने दुर्गा स्थान से कलश यात्रा निकाली. उत्तर प्रवाहित धोरधोरवा नदी से कलश में जल लेकर गाजे-बाजे के साथ पुन: दुर्गा स्थान परिसर पहुंचीं. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा. संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वृंदावन से आये प्रवचनकर्ता स्वामी कृष्णानंद महाराज की कथा पाठ में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्री भागवत कथा समिति चरही ने विधि व्यवस्था की पूरी तैयारी की है. स्थानीय चरही थाना पुलिस कलश यात्रा व शोभायात्रा में दल बल के साथ मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >