उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनता दरबार

हजारीबाग. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें व आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया. जनता दरबार में जमीन विवाद, म्यूटेशन, गैरमजरूआ जमीन, अंत्योदय योजना, विधवा एवं विकलांग पेंशन, अंबेडकर आवास, राशन दुकान आवंटन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, सखी मंडल में अवैध निकासी, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण सहित कई मामले आये. इसके अलावा उग्रवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा व नौकरी, एनटीपीसी व एनएचआइ से मुआवजा भुगतान, विस्थापन, सीएनटी जमीन, मंईयां सम्मान योजना, आंगनबाड़ी सेविका चयन और सड़क जांच से जुड़े मामलों पर भी आवेदन दिये गये. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने आवेदनों की समयबद्ध जांच कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा संवेदनशीलता व जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >