जमीन, सड़क, आवास और मुआवजा... हजारीबाग DC के जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

हजारीबाग: DC हेमंत सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे.

इस दौरान भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना, मुआवजा समेत जनहित से जुड़े कई मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये. उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करना है.

उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >