हजारीबाग: समय पर स्कूल पहुंचिए, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार! सरकारी शिक्षकों को डीईओ का कड़ा संदेश

हजारीबाग डीईओ कुमारी नीलम ने उवि शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का कड़ा निर्देश दिया है।

हजारीबाग: जिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुमारी नीलम ने शिक्षकों को कड़ा संदेश दिया है. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की पढ़ाई से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें. उपस्थिति में लापरवाही बरतने या बिना कारण अनुपस्थित रहनेवाले शिक्षकों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

इंस्पायर मानक अवार्ड में बेहतर प्रदर्शन का निर्देश

बैठक में इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए विद्यार्थियों के नॉमिनेशन की भी समीक्षा की गयी. हजारीबाग जिला फिलहाल राज्य में दूसरे स्थान पर है. डीईओ ने शिक्षकों को नॉमिनेशन की संख्या और गुणवत्ता में और सुधार लाने का निर्देश दिया, ताकि जिला बेहतर प्रदर्शन कर सके.

मैट्रिक-इंटर की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश

डीईओ कुमारी नीलम ने मैट्रिक परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर भी अभी से विशेष तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में विशेष कक्षाएं संचालित करने, समय-समय पर मॉडल टेस्ट लेने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने का सुझाव दिया.

उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि परीक्षा के समय उनके परिणाम बेहतर हो सकें. इसके अलावा विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों में भी अनुशासन बनाये रखने की सलाह दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >